Breaking News

सोकलपुर घाट नर्मदा में नहाने गए तीन लड़के डूबे दो की मौत एक की तलाश जारी

उदयपुरा/ 04 मई 2020 (डालचंद लोधी)- रायसेन जिले की उदयपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले सोकलपुर घाट पर दोपहर लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया।
     सोकलपुर नर्मदा घाट पर नहाने गए तीन लड़कों की नर्मदा में डूबने की खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
    जानकारी के अनुसार साहिल पिता यशपाल उम्र 17 बर्ष, भाईसाहब पिता महाराज सिंह उम्र 22 बर्ष ग्राम थाला एवं कृष्णपाल पिता झलकन उम्र 22 बर्ष ग्राम रमखिरिया के निवासी बताये जा रहे है।
     तीन लड़कों में से दो लड़कों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, एक लड़के की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
      तीसरे युवक की तलाश जारी है, गोताखोरों की मदद से दो लड़कों को बाहर निकाल लिया गया है।
     जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पानी अधिक गहरा होने के कारण यह हादसा हुआ।
     घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मोके पर पहुंच गया है, घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद है।
      तीनो युवकों के परिवार सहित दोनों गांव में शोक का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं