Breaking News

होशंगाबाद - श्रमिक स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र में फसे 551 प्रवासी श्रमिक पहुँचे इटारसी

होशंगाबाद/14,मई, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर लॉक डाउन में अन्य राज्यो में फसे प्रदेश के प्रवासी श्रमिको को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लाने का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी अनुक्रम में आज 14 मई को महाराष्ट्र में फसे प्रदेश के 551 प्रवासी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इटारसी पहुँचे।

                प्रदेश के विभिन्न जिलो के प्रवासी श्रमिक आज 3 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से इटारसी पहुँचे। पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से होशंगाबाद सहित प्रदेश के 13 जिलो के 229 प्रवासी श्रमिक नासिक महाराष्ट्र से आज प्रात: 6.30 बजे, दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रदेश के 10 जिलो के 200 प्रवासी श्रमिक पूना  महाराष्ट्र से सुबह 7.30 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुँचे एवं तीसरी ट्रेन प्रदेश के 12 जिलो के 122 श्रमिक पनवेल महाराष्ट्र से प्रात: 9.30 बजे इटारसी स्टेशन पहुँचे ।
 
                             इस तरह कुल 551 प्रवासी श्रमिक इटारसी स्टेशन पहुँचे । रेलवे स्टेशन इटारसी में श्रमिको का हैल्थ टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही श्रमिको के लिए जिला प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट, नाश्ता, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा श्रमिको को विशेष बस से उनके गृह जिलो के लिए रवाना किया गया। घर वापस लौट रहे श्रमिको ने उनकी सुविधाओं हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं घर जाने की खुशी जाहिर की एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिको की सुविधाओं एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

                       

                   पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिको में होशंगाबाद का 1, अशोकनगर के 2, दतिया के 10, ग्वालियर के 10, भिंड के 155, मुरैना के 6, भोपाल के 5, सीहोर का 1,  विदिशा के 2, बैतूल के 25, हरदा के 2, शाजापुर का 1 श्रमिक आए। इसी तरह दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अशोक नगर के 83 श्रमिक, दतिया के 20, ग्वालियर के 7, शिवपुरी के 50, भिंड के 15, मुरैना के 8, श्योपुर के 2, भोपाल के 2, रायसेन के 11, देवास के 2 श्रमिक शामिल है। इसी तरह से तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में आऐ श्रमिको में होशंगाबाद के 3, दतिया के 13, ग्वालियर के 3, शिवपुरी के 3, भिंड के 12, मुरैना के 4, भोपाल के 8, रायसेन के 22, सीहोर के 10, बैतूल के 32, हरदा के 4, देवास के 5 श्रमिक शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं