Breaking News

नई दिल्ली - भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर करेंगे कोरोना पर रिसर्च

नई दिल्ली - कोरोना वायरस से फैली महामारी से दुनिया भर में अब तक हजारों मौतें हो चुकी हैं. इसी बीच, वैक्सीन बनाने वाली प्रमुख भारतीय कंपनी 'इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड' ने घोषणा की है कि वह कोरोना वायरस (COVID-19) की वैक्सीन विकसित करने के लिए रिसर्च शुरू करने जा रही है.

                                             वैक्सीन बनाने वाली आईआईएल कंपनी का हेडक्वार्टर्स हैदराबाद में स्थित है. कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने के लिए हाथ मिलाया है. इसके लिए दोनों​ मिलकर रिसर्च करेंगे. इस बारे में विश्वविद्यालय के साथ कंपनी ने एक समझौता किया है.

                                            इस महत्वपूर्ण अंतर-महाद्वीपीय समझौते के तहत आईआईएल और ग्रिफ़िथ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक नवीनतम कोडन डी-ऑप्टिमाइजेशन तकनीक का उपयोग करके एक Covid-19 वैक्सीन विकसित करेंगे. इस तकनीक में ऐसी संभावना देखी जा रही है कि यह मनुष्यों में कोरोना वायरस के खिलाफ रोगनिरोधक क्षमता पैदा करने वाली वैक्सीन विकसित कर सकती है. यह भी उम्मीद की जा रही है कि इस वैक्सीन की एक खुराक लंबे समय तक के लिए सुरक्षा प्रदान करेगी.

कोई टिप्पणी नहीं