होशंगाबाद - जिले में खरीदी केन्द्रो में उपार्जन कार्य प्रारंभ
होशंगाबाद/16,अप्रैल,2020/-(अजयसिंह राजपूत) - रबी विपणन वर्ष 2020-21 हेतु जिले में समर्थन मूल्य पर केन्द्रो में खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु खरीदी केन्द्रों में सोशल डिस्टेंसिंग के मापदण्डो का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है।
कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रो में कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही जन अभियान परिषद के सदस्यो को केन्द्र वार, केन्द्रो पर उपस्थित कृषको को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन, मास्क, सेनेटाईजर के उपयोग हेतु जागरूक करने के लिए नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार खरीदी केन्द्रो में समूचित व्य्वस्था हेतु क्लस्टर मेनेजमेंट, लॉजिस्टिक मेनेजमेंट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। स्कंध की गुणवत्ता परीक्षण एवं कृषक तौल पर्ची एवं बिल जारी करने वाले कर्मचारियों / ऑपरेटर के पास एक समय में एक से अधिक किसान उपस्थित न हो इसके लिए काउन्टर के सामने 3-3 मीटर की दूरी पर चूने के गोले बनाए गए है।
उपार्जन केन्द्रो में किसानो की सुविधाओ हेतु पेयजल, छाव एवं अन्य सुविधाओ की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि उपार्जन केन्द्रो पर केवल एसएमएस प्राप्त किसानो से ही उपज की तौल किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कृषक भाईयो से आग्रह किया है कि वे खरीदी केन्द्र पर अकेले ही आए। किसान भाई उपार्जन केन्द्रो पर फेस मास्क, गमछा बांधकर अवश्य आए व अन्य आवश्याक सावधानी रखें।

कोई टिप्पणी नहीं