Breaking News

प्रधानमंत्री के आव्हान पर पूरा देश दीपों के प्रकाश से जगमगा उठा, लोगों ने दीप जलाए, ताली और थाली भी बजाई

न्यूज़ एक्सप्रेस18/ 5 अप्रैल 2020- एक और सारा संसार कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, वहीं भारत मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर लोगों ने 5 अप्रैल को पूरे देश को दीपावली की तरह जग मगा दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से आव्हान किया था कि 5 अप्रैल को सभी देशवासी अपने घरों की लाइट बंद कर अपने अपने घरों में दीपक जलाएं, साथ ही मोबाइल की फ्लैश लाइट भी जलाएं।
जिसका पूरे देश मे लोगों ने अनुसरण किया, और देश को दीपों के प्रकाश से रोशन कर दिया।
सिवनी जिले के घंसौर में ग्रामीणों ने दीपकों से भारत का नक्शा बनाया, जैसे ही दीपक जलाएं गए भारत का नक्शा जग मगा उठा।
पूरे भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने इसका पूरी शिद्दत से पालन किया।
जैसे ही रात के 9 बजे लोगों ने घरों की बत्ती बुझाकर घरों में दीपक प्रज्वलित किये, वहीं बच्चों ने थाली और ताली भी बजायी।
कहीं कहीं आतिशबाजी भी की गई और भारत माँ के जयकारे भी लगाए गए, लोगों ने कोरोना वायरस जल्दी भाग जाए इसके लिए भगवान से प्रार्थना भी की।
नरसिंहपुर जिले में भी दीपावली सा नजारा देखने को मिला, लोगों ने घरों के सामने दीपक जलाए, और ईश्वर से इस वैश्विक महामारी से मुक्ति की कामना की।
गोटेगांव के बगासपुर में बिना दीपावली के भी दीवाली जैसा नजारा दिखा।

कोई टिप्पणी नहीं