Breaking News

कोरिया - दक्षिण कोरिया में कोरोना ने बरपाया कहर, उत्तर कोरिया अछूता कैसे ?


कोरोना वैश्विक संकट - जानकारी के अनुसार चीन और इटली के बाद दक्षिण कोरिया जहां कोरोना वायरस का तीसरा मजबूत गढ़ बन गया हैं, वहीं पड़ोसी उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके यहां अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला नहीं सामने आया है.

                  उत्तर कोरिया की सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया की ख़बरों के अनुसार सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इतने सख्त कदम उठाए हैं कि सुप्रीम नेता किम जोंग उन मास्क लगाए बिना ही बेखौफ सार्वजनिक स्थानों पर घूमते देखे जा सकते हैं.
जहां दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 8000 मामले और 67 मौतें हुई हैं, वहीं उत्तर कोरिया में अभी तक कोरोना के जीरो केस का दावा किया जा रहा है.

                                  जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया की एक आलोचक वेबसाइट का कहना है कि उसने ऐसी रिपोर्ट्स देखी हैं जिसमें बताया गया है कि वायरस से संक्रमित या उनके संपर्क में आए लोगों को अनिश्चितकाल के लिए एकांत में रखा जा रहा है.

                               

                                 किम जोंग उन ने वायरस को रोकने के लिए जनवरी महीने में ही अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था जिससे व्यापार और पर्यटन पहले ही थम गया था. उत्तर कोरिया की आधिकारिक प्रेस भी लोगों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमाम सावधानियों के बारे में नियमित तौर पर जानकारी दे रही है. जैसे- मास्क को अपनी ड्यूटी समझकर पहनिए, दरवाजे के हैंडलों को स्टर्लाइज करवाएं. वहीं प्रशासन सभी सार्वजनिक वाहनों को भी वायरसमुक्त बनाने के लिए स्टर्लाइजेशन करवा रहा है.

                             
                                  उत्तर कोरिया हमेशा से ही पूरी दुनिया के लिए एक रहस्यमयी जगह रही है और किसी को नहीं पता चलता कि वहां क्या हो रहा है. इस देश ने अपनी सरकारी मीडिया के जरिए बस इतना ही कहा है कि उसने हजारों लोगों को एकांत में रखकर और सामूहिक संक्रमण को दूर करके अपने देश में कोरोना को आने से रोक दिया है. 

कोई टिप्पणी नहीं