Breaking News

पंजाब - पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोपी गिरफ्तार

पंजाब - एक ओर कोरोना महामारी का संकट अपने पाँव पसार रहा है वहीँ दूसरी ओर कोरोना योद्धाओं पर हो रहे हमलों की निंदनीय ख़बरें भी सुनाई दे रही हैं.

                 जानकारी के अनुसार पंजाब में रविवार को निहंग सिखों के जरिए लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया. साथ ही निहंगों ने तलवार से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अब सात निहंगों को गिरफ्तार किया है.


                                   देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के कारण लॉकडाउन लागू है. हालांकि लॉकडाउन का पालन करवाने वाले पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं. ताजा मामले में पंजाब के पटियाला में निहंगों ने तलवार से हमला कर एक पुलिसकर्मी का हाथ काट डाला. इस मामले में सात निहंगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

                               जानकारी के मुताबिक पुलिस पर हमलाकर भागे सात निहंग सिखों को बलबेड़ा में गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. साथ ही 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.



कोई टिप्पणी नहीं