Breaking News

होशंगाबाद - किसानों की सहायता के लिए किसान कॉल सेंटर स्थापित

 


होशंगाबाद - ( शेख जावेद ) - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर किसानों की सहायता के लिए किसान कॉल सेंटर स्थापित किया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना सरसों एवं मसूर का उपार्जन १५ अप्रेल २०२० से प्रस्तावित है.

                                           इस सम्बन्ध में किसानों को कोई भी समस्या हो तो किसानों की सहायता के लिए होशंगाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. किसानों के लिए एक नंबर 7974201531 जारी किया गया है जिस पर किसान सुबह ८ बजे से रात ८ बजे तक कॉल करके अपनी समस्या की जानकारी दे सकते हैं.  

कोई टिप्पणी नहीं