Breaking News

नरसिंहपुर - घरों में पूजा, महाआरती कर विप्रजन मानाएंगे भगवान परशुराम की जयंती

नरसिहपुर- (आशीष दुबे) -  भगवान परशुराम जंयती प्रत्येक वर्ष नगर व जिले में महोत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते भगवान परशुराम महोत्सव सामूहिक रूप से मनाया जाना संभव नहीं है अत: 25 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्यव पर समस्त विप्र परिवार के द्वारा अपने अपने अपने घरों में मनाया जाएगा.

                   नरसिहपुर सर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं, नारायण प्रसाद दुबे, कोषाध्यक्ष पं, दैवेद पाठक ने बताया कि नरसिहपुर जिले के विप्र परिवार अपने घरों ही भगवान परशुराम के गीत, भजन कहानी, पेंटिंग, नृत्य वेशभूषा, संस्कृतनिष्ठ मन्त्रों या अन्य आडियों ,बीडियों फोटो, लेख आदि को सार्वजनिक कर महोत्सव को विस्तृत रूप देने लगे है. नरसिहपुर सर्व ब्राह्मण सभा का भगवान परशुराम जंयती महोत्सव में प्रत्येक वर्ष विशेष योगदान रहा है।

क्या करेंगे 25 तरीख को -

                              इस बर्ष 25 अप्रेल को संध्या 7 बजे सभी विप्र परिवारों द्वारा अपनें-अपनें घरों में 5-7 दीपक प्रज्वलित किये जायेंगे और भगवान् परशुराम जी की पूजा, अर्चना व आरती कर घरों में ध्वज फहराएंगे, अन्न साम्रगी का दान करेंगें ओर 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी. 

कोई टिप्पणी नहीं