Breaking News

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रेल मंत्री से की मुलाकात


 नई दिल्ली - ( अजय सिंह राजपूत) - संसद भवन स्थित रेल मंत्रालय कार्यालय में होशंगाबाद–नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान सांसद चौधरी ने क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार तथा महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के अनेक नागरिक, किसान, विद्यार्थी एवं व्यापारी रेल सेवा पर निर्भर हैं, इसलिए स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं और अधिक ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने का भी आग्रह किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। सांसद चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं का विस्तार होगा और यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं प्राप्त होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं