Breaking News

दमोह : शर्मनाक घटना -मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, आंख फोडी,बोरे में बांध खेत में फेंका

दमोह -  जिले में मनावता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने एक 7 वर्षीय मासूम का अपहरण कर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी एक आंख फोड़ने के बाद उसे हाथ पैर बांधकर बोरे में डालकर जंगल में फेंक दिया।

            जैसे ही स्थानीय लोगों को सुबह इसकी खबर लगी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मासूम की हालात गंभीर बताई जा रही है, जिसे जबलपुर रैफर किया गया है।

                       जानकारी के अनुसार घटना जबेरा थाना की है। बताया जा रहा है मासूम बुधवार शाम से ही लापता थी। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोग थाने का घेराव करने पहुंचे और थाने के बाहर लोगों का हंगामा जारी है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर कठोर से कठोर सजा दी जाए। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

                      हैरानी की बात तो ये है कि लॉक डाउन के बीच जहां पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है और आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है

कोई टिप्पणी नहीं