Breaking News

होशंगाबाद/सोहागपुर - अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही, 3800 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 115 लीटर शराब जप्त

होशंगाबाद/सोहागपुर - (प्रवीण शर्मा) - कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अभिशेख तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा आज 27 अप्रेल को ग्राम डुन्डाखापा सोहागपुर में सघन रूप से कार्यवाही करते हुए लगभग 3800 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर नष्ट की गई एवं 105 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई साथ ही दो आरोपियो से कुल 10 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकार कुल 3800 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 115 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। जप्त महुआ लाहन एवं शराब की कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रूपए आंकी गई है।

           

                            आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी पीआर पोटफोड़े, आबकारी उप निरीक्षक सोहागपुर वसुदेव चार्य त्रिपाठी, आबकारी उप निरीक्षक फोजदार, नीलेश पवार एवं पुलिस थाना सोहागपुर के उप निरीक्षक रिपुद्धमन सिंह, महिला उप निरीक्षक रीना ठाकुर एवं प्रधान आरक्षक के साथ-साथ आबकारी प्रधान आरक्षक रामदत्त शर्मा, रघुवीर प्रसाद निमोदा, विजय सिंह राजपूत, सुन्दर सिंह एवं आबकारी आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं