Breaking News

होशंगाबाद - जनसमस्याओं के निराकरण हेतु सघन कैम्पों का आयोजन करें – कलेक्टर


होशंगाबाद/24,फरवरी, 2020/ (अजयसिंह राजपूत )- कलेक्टर धनंजय सिंह ने जनसमस्याओं के निराकरण हेतु सघन कैम्पों का आयोजन करने एवं निर्माणाधीन कार्यो को गुणवत्ता से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समयसीमा की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर केडी त्रिपाठी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें। कलेक्टर सिंह ने सीएम हैल्प लाईन में लंबित शिकायतों की सूक्ष्म समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को लंबित शिकायतों को संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होने सीएम हैल्प लाईन में लंबित शिकायतों के निराकरण में न्यून प्रगति वाले विभागों से स्पष्टिकरण प्राप्त करने के निर्देश बैठक में दिए।

                                          कलेक्टर सिंह ने आगामी माह से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की जिले में सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों के बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य बीज एवं कीटनाशक में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यावाही करने के निर्देश दिए। 

                                        उन्होने कहा कि सभी जिला अधिकारियों को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों में अपनी भूमिका चिन्हित कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर सिंह ने अविवादित नामांतरण, बंटवारें के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु पटवारी, आरआई एवं राजस्व अमले को शिविरों के आयोजन करने के निर्देश दिए। 

                                      उन्होने कहा कि स्वरोजगार मूलक योजनाओं से हितग्राहियों को शीघ्र लाभांवित करें। कलेक्टर सिंह ने समयसीमा के प्रकरणों, जनसुनवाई एवं आपकी सरकार आपके द्वार में आएं प्रकरणों पर शीघ्र निराकरण करने एवं उक्त प्रकरणों में की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

                                     कलेक्टर धनंजय सिंह ने नरवाई जलाने की रोकथाम हेतु सभी एसडीएम को यह निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार सभी कम्बार्इंड हार्वेस्टर्स में स्ट्रा मेनेजमेंट सिस्टम एवं भूषा मशीन की अनिवार्यता सुनिश्चित कराएं। उन्होने नरवाई न जलाने हेतु कृषको को जागरूक करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करने के निदेश दिए। उन्होने कहा कि जिले में संचालित सभी कम्बार्इंड हार्वेस्टरो का तहसील एवं थाने में पंजीयन सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर सिंह ने की आगामी गेहूं उपार्जन की समीक्षा

                                कलेक्टर सिंह ने आगामी गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार को पूर्व तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु इच्छुक सभी किसान 28 फरवरी तक अपना पंजीयन निर्धारित केन्द्रो पर कराएं, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  खरीदी केन्द्रों के मैपिंग, भंडारण एवं परिवहन की सूक्ष्म समीक्षा अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने उपार्जन से संबंधित अधिकारियों को सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से समन्वय स्थापित कर पूर्व तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं