Breaking News

महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगे जय जय कार के नारे

सुल्तानपुर से गिरजेश साहू, होशंगाबाद से अमरलाल टहलानी की रिपोर्ट- सुल्तानपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाव, शिव पार्वती के विवाह का पर्व शिवरात्रि के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर शिवालय में भगवान शिव को जल अर्पित करने भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर वासियों ने श्री राम जानकी मंदिर स्थित शिवालय में पूजन अर्चन किया।
भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर अभिषेक किया। इस अवसर पर नगर में बिभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
सुलतानपुर से गिरजेश साहू की रिपोर्ट।


होशंगाबाद से अमरलाल टहलानी की रिपोर्ट।
शुक्रवार को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी धूमधाम और पारंपरिक तरीके से मनाया गया।
नर्मदा तट स्थित काले महादेव मंदिर में साज सज्जा देखते ही बनती थी। इस अवसर पर भगवान शंकर का विशेष श्रृंगार किया गया था। हजारो की संख्या में भक्तों की लम्बी लाइन दर्शन हेतु लगी हुई थी।
दिन भर पूजन अर्चन का दौर चलता रहा उसके बाद भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई, जो शहर के कई चौक चौराहों से गुजरी, जहाँ सिंधी समाज सहित कई समितियों ने पालकी का स्वागत अभिनन्दन किया, और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
होशंगाबाद से अमरलाल टेहलानी की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं