Breaking News

स्विफ्ट डिज़ायर कार दुर्घटनाग्रस्त बच्चे सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल

सिवनी-02जनवरी 2020(नरेश यादव) - लखनादौन तहसील के ग्राम मड़ई के पास (सिवनी की ओर 5-6 कि.मी. की दूरी पर) स्विफ्ट डिज़ायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बच्चे सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के समय सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) सिवनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो में हुई फसलों का जायजा लेने जा रहे थे, तभी घटना स्थल में उन्हें सूचना लगी कि काफी देर से ना ही एम्बुलेंस आई ओर ना ही पुलिस पहुँची। तभी उक्त घटना स्थल से विधायक मुनमुन राय ने आपने निजी वाहन में ही घायलों को लखनादौन के अस्पताल में पहुँचाकर भर्ती कराया साथ ही प्रारंभिक ईलाज शुरू कराया। एवं संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों से चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं