Breaking News

नई दिल्ली - अमित शाह ने ओडिशा जन-संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित किया

नई दिल्ली - न्यूज़ एक्सप्रेस १८ - केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा नेता अमित शाह ने एक महीने चलने वाले ऑनलाइन रैली अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए ओडिशा जन-संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित किया। जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने उरी और पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद की भारत की कार्रवाई का जिक्र किया।


उन्होंने कहा कि मैं ओडिशा की भूमि और भगवान जगन्नाथ को नमन करता हूं। ओडिशा के लोगों ने हमेशा अपनी स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी।

                                उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में सिर्फ सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि जनसंवाद करने के लिए आई है। हम जनता की समस्या को जानने की कोशिश करते हैं और उनके मुद्दों को हल कर उसके नतीजे जनता के सामने पेश करते हैं।

                         कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है। पीएम मोदी ने सामाजिक दूरियों के लिए भी सलाह दी है लेकिन यह कभी भी लोगों और भाजपा के बीच दो गज की दूरी नहीं हो सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में, हम अब आभासी रैलियों के माध्यम से लोगों के साथ संपर्क कर रहे हैं।

                        शाह ने कहा कि कई सरकारें दो-तिहाई बहुमत के साथ आईं, लेकिन अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का साहस नहीं किया। 5 अगस्त 2019 को, नरेंद्र मोदी जी ने संसद में विधेयक लाया और अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त कर दिया।

                       गृहमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें और विदेशी चीजों का अधिक से अधिक बहिष्कार करें और देश के अर्थतंत्र  को मजबूत करें। कोरोना महामारी के दौर में सभी राज्य सरकारों ने अपने स्तर पर काम किया है, मोदी जी ने भी सभी के साथ कई बैठकें कीं।



कोई टिप्पणी नहीं