Breaking News

वृद्धाश्रम में झाड़ू लगाने से मना करने पर बुजुर्ग महिला से मारपीट- देखें वीडियो में

गोटेगांव - परमहंसी आश्रम स्थित वृद्धाश्रम में मारपीट का मामला सामने आया है  बृद्धाश्रम में रह रही  एक महिला ने वृद्धाश्रम प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगाया है महिला का कहना है कि उससे वहां साफ-सफाई का काम कराया जाता है।
  पीड़ित महिला कुसुम बाई लोधी ने बताया कि  वृद्ध आश्रम का कर्मचारी भगवानदास उससे साफ़ सफाई का काम करवाता था शनिवार सुबह आश्रम में झाडू लगाने से मना करने की वजह से भगवानदास ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट की महिला का कहना है कि काम से मना करने पर भगवानदास उसे वृद्धाश्रम से भगाने की धमकी देता है।
 वही वृद्धाआश्रम प्रबंधक अपनी सफाई में कहते हैं की ऐसा मारपीट का कोई मामला नहीं हुआ है वृद्धा आश्रम के अनुसार आश्रम मैं रहने वाले एक  बुजुर्ग और महिला के बीच कहासुनी हुई थी जिसमें महिला ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी एवं वृद्धाआश्रम पर झूठे आरोप लगा रही है।


महिला के शरीर पर जगह-जगह लाठियों से मारपीट के निशान साफ देखे जा सकते है
   शनिवार सुबह मारपीट के बाद  महिला  गोटेगांव चिकित्सालय इलाज कराने आई थी उस दौरान उसने यह सब बातें कही।
   चिकित्सालय से उपचार कराने के बाद महिला कहां गयी इसका कुछ पता नहीं है  और महिला वृद्धाश्रम भी नहीं पहुंची है।
    वही बद्धआश्रम प्रबंधन इस पर कुछ भी कहने से कतरा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं