Breaking News

कांग्रेस सत्ता में आई तो 10 दिन में किसानों का कर्ज करेंगे माफ - कांग्रेस अध्यक्ष

NE18 भोपाल- प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक लंबे रोड शो के बाद राज्य की शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर को रन बनाने की मशीन कहा जाता है उसी तरह से शिवराज भी घोषणा मशीन बन गए हैं, शिवराज अब तक 21 हजार से अधिक घोषणा कर चुके हैं वहीं मध्य प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार और बलात्कार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि यदि 2019 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार आई तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा, राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर जनता को कई तरह की सौगातें मिलेंगी उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा लगाए गए गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) को हटाकर असली जीएसटी लागू की जाएगी, उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर नया कानून बनाया जाएगा वहीं राज्य में महिला थानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
    भोपाल पहुंचने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया कांग्रेस अध्यक्ष हवाई अड्डे से कार द्वारा लालघाटी चौराहा पहुंचे वहां पर पुजारियों के मंत्र उच्चारण के बाद लालघाटी चौराहा से रोड शो शुरू हुआ लालघाटी चौराहे से शुरू हुआ रोड शो 15 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शाम 5 बजे दशहरा मैदान जाकर खत्म हुआ, रोड शो के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

   
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जिस मार्ग से रोड शो निकाला गया उस मार्ग पर नेताओं ने जो पोस्टर और बैनर लगवाए गए उनमें कई में राहुल गांधी को शिवभक्त के रूप में प्रस्तुत किया गया, इससे राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनाव कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के मुद्दे के साथ लड़ेगी कांग्रेस चाहती है कि 15 साल से प्रदेश में सत्ता पर काबिज भाजपा को हटाया जा सके कहीं ना कहीं कांग्रेस यह समझ चुकी है कि हिंदुत्व का सहारा लिए बगैर चुनाव में भाजपा से पार पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन साबित हो सकता है, इसी के चलते हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूर्ण करके वापस लौटे हैं।
     इस बीच कांग्रेस में भीतरघात की खबरें भी उठना प्रारंभ हो गई है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्टर एवं कटआउट रोड शो के दौरान गायब रहे, इससे दिग्विजय सिंह के समर्थक काफी निराश एवं नाराज देखे गए इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद ही अपने कटआउट हटाने को कहा था। 

कोई टिप्पणी नहीं