Breaking News

महिला सरपंच 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर, 14 सितंबर- चित्तौड़गढ़ जिले में एक महिला सरपंच शुक्रवार को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उदयपुर ने यह कार्रवाई की।
ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक राजीव जोशी ने बताया कि बागुंड की सरपंच संवरी देवी ने शिकायकर्ता भैरूसिंह की जमीन का नामांकन व आबादी परिवर्तन के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी। सरपंच को यह राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि महिला सरपंच को भ्रष्टाचार निरोध कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं