Breaking News

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने CM को लिखी चिट्ठी, बुजुर्ग को जेल भेजने वाले कलेक्टर को तत्काल हटाया जाए

भोपाल - सड़क की मांग को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे बुजुर्ग को जेल भेजने के मामले पर राजनीति गरमा गई है| कांग्रेस ने नरसिंहपुर कलेक्टर अभय वर्मा को पद से हटाने की मांग की है| नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस सम्बन्ध में राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस नरेंद्र गुप्ता एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है|
     श्री सिंह ने पत्र में लिखा है कि यह घटना बेहद गंभीर है। मानव अधिकारों के उल्लंघन का अपराध है और वह भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी द्वारा। इस पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने अपने पत्र में वर्ष 2015 में राजस्थान के अजमेर में एक वृद्ध सूर्यनारायण गर्ग के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा अजमेर कलेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच और दस हजार का जुर्माना लगाने का उदाहरण दिया। इस प्रकरण में कलेक्टर ने श्री गर्ग को डांटकर भगा दिया था और उसका आवेदन फेंक दिया था। श्री सिंह ने कहा कि नरसिंहपुर कलेक्टर का प्रकरण तो इससे भी अधिक गंभीर है। इसमें एक वृद्ध को अकारण 4 दिन जेल में कैद रखा गया जो आपत्तिजनक है और कलेक्टर द्वारा अपने अधिकारों का खुला दुरूपयोग है।
      श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि ऐसा ही एक प्रकरण अक्टूबर 2015 में भिंड में एक ग्रामीण महिला के साथ कलेक्टर द्वारा दुव्र्यवहार करने का हुआ था। तब आपने कलेक्टर को तत्काल हटाया था। यहां तो मामला एक वृद्ध को जेल भेजने का है जो अक्षम्य है। श्री सिंह ने राज्य मानव अधिकार आयोग से इस प्रकरण को संज्ञान को लेकर जांच कर कलेक्टर पर सख्त कार्यवाही करने और मुख्यमंत्री से तत्काल कलेक्टर को हटाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं