Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोन्स से की सगाई, करीबी रिश्तेदार रहे मौजूद

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके ब्वॉयफ्रेंड निक जोन्स की रिलेश्नशिप को लेकर काफी दिनों से अफवाहें चल रही थी, लेकिन शनिवार को इन दोनों ने इस अफवाहों पर विराम लगा दिया। शनिवार को मुंबई में परिवार की मौजूदगी में दोनों ने सगाई कर ली।
     हालांकि सगाई की रस्म कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में ही पूरी की गई। सगाई के दौरान शिव की पूजा भी की गई। वहीं सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रियंका पीले कलर की ड्रेस और निक सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं इस सगाई में रिंग की काफी चर्चा रही।

कोई टिप्पणी नहीं