Breaking News

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित-सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी कांग्रेस


NE18- सुप्रीम कोर्ट अपने एक अहम आदेश में कहा था की पूर्व मुख्यमंत्री जो अभी भी शासकीय बंगलों में कब्जा जमाए बैठे हैं सरकार उनसे वह बंगले खाली कराए इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्रियों से बंगले खाली कराने की कवायद शुरू हुई थी पूर्व मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह मायावती अखिलेश यादव कल्याण सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कैलाश जोशी, और बाबूलाल गौर आदि शामिल थे, हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बंगले तो खाली कर दिए लेकिन उनके मन से सरकारी बंगलों का मोह नहीं छूटा, उनकी आकांक्षा को पूरा करने में प्रदेश सरकार उनका पूरा साथ दे रही है, मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर, और उमा भारती को पुराने बंगले देने का आदेश जारी कर दिया है, राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से खाली कराए बंगले किराए पर देने का आदेश जारी किया है इसी प्रक्रिया के तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले आवंटित किए गए हैं जिसके लिए इन्हें एन बंगलों का शुल्क देना होगा, वहीं राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बंगला आवंटित नहीं किया है, बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तरफ से बंगले को लेकर कोई आवेदन नहीं किया गया था हालांकि दिग्विजय सिंह  ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्टाफ के लिए दफ्तर की मांग की है इस मामले में दिग्विजय सिंह के मुख्य सचिव को लिखे पत्र पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, 

कोई टिप्पणी नहीं