Breaking News

अमरनाथ यात्रा: खास बाइक स्कवॉड करेगी यात्रियों की सुरक्षा


पहली बार सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी CRPF की बाइक स्क्वॉड को भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है

जम्मू - अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को बाबा बर्फानी की गुफा की तरफ रवाना हो गया। इस बार यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। आने जाने वाले हर वाहन की रेडियो फ्रीक्वेंसी टैगिंग की व्यवस्था की गई। इसके अलावा पूरे रास्ते पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। पहली बार सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी CRPF की बाइक स्क्वॉड को भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। यह दस्ता हर 10 किलोमीटर के बाद कंट्रोल रूम को अपडेट देगा। यात्रा इस बार 40 दिन चलेगी।

फर्स्ट एड बॉक्स भी
- बाइक पर सवार जवानों के पास एक प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक फर्स्ट एड बॉक्स भी होगा। जरूरत पड़ने पर वो यात्रियों की मदद कर सकेंगे। इसके लिए जवानों को फर्स्ट एड से संबंधित ट्रेनिंग भी दी गई है।
- बाइक पर मौजूद जवानों के पास अत्याधुनिक हथियार और बहुत अच्छी गुणवत्ता वाली दूरबीन भी होंगी। जवानों को थकान से बचाने के लिए उन्हें तय वक्त के बाद बदल दिया जाएगा।
- अमरनाथ यात्रा का मार्ग दुर्गम है। अफसरों का मानना है कि किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना की गाड़ियां मौके पर भेजी जाएंगी लेकिन कई बार रास्ता खराब होने की वजह से इसमें दिक्कत आती है। इस तरह की परिस्थिति आने पर यह बाइक स्क्वॉड यात्रियों की मदद कर पाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं