नरसिंहपुर संयुक्त पत्रकार मोर्चा की कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व



नरसिंहपुर संयुक्त पत्रकार मोर्चा की कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

नरसिंहपुर:- 13 फरवरी 2025 (मोहन सिंह राजपूत)- पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों एवं धमकियों के मामलों से परेशान नरसिंहपुर जिले के पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार मोर्चा का गठन किया, और 2 जनवरी 2025 से संयुक्त पत्रकार मोर्चा के तत्वावधान में नरसिंहपुर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था।
उसी धरना प्रदर्शन से जीवंत हुए संयुक्त पत्रकार मोर्चा की आज कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से सालिग्राम राजपूत की जिला संयोजक के रूप में ताजपोशी की गई, वहीं वर्तमान में प्रदेश संयोजक का पदभार अभय बानगात्री को सौंपा गया।
वर्तमान नरसिंहपुर जिला इकाई जिसका गठन किया गया जिसमें प्रदेश संयोजक अभय बानगात्री, प्रदेश सह संयोजक मंजीत छाबड़ा, जिला संयोजक सालिग्राम राजपूत, जिला सह संयोजक मोहन सिंह राजपूत, आशीष साहू, प्रीतम रजक, जिला सचिव संजय मेहरा, जिला सह सचिव अमित शुक्ला, रामकुमार विश्वकर्मा, भानु प्रताप राय, सागर पटैल, कोषाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, जिला प्रचार मंत्री रोहित रजक को नियुक्त किया गया है।
जनवरी माह में हुए सफल धरना प्रदर्शन के बाद से ही संयुक्त पत्रकार मोर्चा की कार्यकारिणी गठन की तैयारियां चल रही थीं, जिसे आज मूर्त रूप दिया गया।
संयुक्त पत्रकार मोर्चा सिर्फ नरसिंहपुर जिले तक सीमित न रहे इसी उद्देश्य से कार्यकारिणी का गठन किया गया और अभय बानगात्री को प्रदेश संयोजक एवं मंजीत छाबड़ा को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है, जिससे संयुक्त पत्रकार मोर्चा प्रदेश के कोने कोने तक अपनी पहचान स्थापित कर सके।
संयुक्त पत्रकार मोर्चा का उद्देश्य साफ है, पत्रकारों के हितों की रक्षा, चाहे वह किसी भी प्रकार के मीडिया से क्यों न ताल्लुक रखता हो, चाहे वह प्रिंट मीडिया हो, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो, वेब पोर्टल वेब मीडिया हो, या यूट्यूब चैनल वाले ही क्यों न हों, जो भी पत्रकार फील्ड पर उतरकर कार्य करते है भ्रष्टाचार के मामले उजागर करते है, और आम जन की बात शासन प्रशासन तक पहुंचाने या शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य करते है उन सभी पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर संयुक्त पत्रकार मोर्चा का गठन किया गया है।
नव नियुक्त जिला संयोजक सालीग्राम राजपूत ने बताया कि संयुक्त पत्रकार मोर्चा का जल्द ही पंजीयन कराया जाएगा, और विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कर प्रदेश भर में इसकी शाखाएं स्थापित की जाएंगी, और एक बृहद संगठन आगामी दिनों में एक नई शक्ति और ऊर्जा के साथ सभी के हितों में कार्य करता नजर आएगा।
संयुक्त पत्रकार मोर्चा का जिला संयोजक नियुक्त होने पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने सालीग्राम राजपूत का मुँह मीठा कर पुष्प माला से स्वागत कर बधाइयाँ दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।
       इस अवसर पर अभय बानगात्री, संदीप राजपूत, संजय मेहरा, मोहन सिंह राजपूत, आशीष साहू, निखिल खटीक, गोविंद चौरसिया, रामकुमार विश्वकर्मा, हेमराज विश्वकर्मा, विनय श्रीवास्तव, प्रीतम रजक, सुबोध नामदेव, अमित शुक्ला, रोहित रजक, गणेश प्रजापति, देवराज अहिरवार, सहित नगर के गणमान्य समाजसेवी नारायण महोबिया और बड़ी संख्या में मोर्चा के सक्रिय सदस्यों के साथ साथ अन्य पत्रकार साथियों की भी उपस्थिति भी रही।

कोई टिप्पणी नहीं