Breaking News

नरसिंहपुर बजरंग वार्ड 17 से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा अस्सु नेमा ने किया नामांकन पत्र दाखिल


नरसिंहपुर/16/06/2022(आशीष दुबे)- आगामी निकाय चुनाव में नरसिंहपुर में नगर पालिका परिषद के लिए 6 जुलाई को मतदान होगा, जिसके लिए तमाम राजनितिक पार्टियों द्वारा अपने अपने उमीदवारों पर दांव खेले जा रहे हैI

       इसी क्रम में राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषित उम्मीदवारों ने आज अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की वार्ड क्रमांक 17से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा अस्सु नेमा ने भी आज रिटर्निंग ऑफिसर के समझ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

       नामांकन दाखिल करते समय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, बरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश खिरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष भगवंत सिह जाट, इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  पं संतोष शुक्ला, डॉ राजकुमार नेमा, एडवोकेट बुद्धराज झारिया, कांग्रेस नेता अजय दुबे, राजेन्द्र नेमा, विजय आज़ाद, चन्दप्रकाश यादव, पत्रकार संदीप दुबे, प्रभात ठाकुर, आकाश कौरव एवं बड़ी  संख्या में वार्डवासियों सहित महिलाएं मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं