धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, बारात में शामिल होने उमड़ा जनसैलाब
रायसेन/देवरी:-01 मार्च 2022 (राजेश रघुवंशी)- धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, बारात में शामिल होने उमड़ा जनसैलाब।
रायसेन जिले के देवरी मैं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू उत्सव समिति की अगुवाई में एक विशाल रैली निकाली गई, इसमें देवरी नगर के हिंदू संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भगवान भोलेनाथ की बारात के स्वागत के लिए नगर के मुख्य मार्गों पर स्थानीय लोगों द्वारा विशेष तैयारियां की गई, बारात के स्वागत में लोगों ने बारात में शामिल बारातियों पर पुष्प वर्षा की।
वहीं सामाजिक संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के बड़े बुजुर्गो सहित महिलाओं एवं नौजवानों ने हिस्सा लिया।
कोई टिप्पणी नहीं