Breaking News

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक पक्ष के 5 लोग घायल, रायसेन के देवरी थाना का मामला


रायसेन/देवरी:- 06 नवम्बर 2021 (राजेश रघुवंशी)- रायसेन जिले के देवरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम आलीवाडा में दो पक्षों में अज्ञात कारण के चलते हुआ खूनी संघर्ष, एक पक्ष के 5 लोग गंभीर रूप से घायल।

देवरी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्रामपंचायत आलीबाड़ा के पास टोला टपरिया ग्राम में दीपावली के एक दिन बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा में चल रहा है, उदयपुरा एवं देवरी पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

घायल पक्ष ने आलीबाड़ा निवासी चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

घायल चंद्रभान लोधी ने बताया कि आलीबाड़ा निवासी मदनलोधी, उत्तमलोधी, तेजराम धानक एवं हल्केलोधी ने हमारे साथ मारपीट की है।

जिसमें पिता हेमराज लोधी 45 वर्ष, पार्वती लोधी उम्र 35 वर्ष, महेंद्र लोधी उम्र 18 वर्ष, विशाल सिंह लोधी उम्र 60 वर्ष और स्वयं चंद्रभान लोधी उम्र 14 वर्ष घायल हुए हैं।

उदयपुरा एवं देवरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लेकर घायलों को उदयपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है, पुलिस साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं