Breaking News

सर्व समाज एकता दल ने 4 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई बर्षगाँठ, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद


भोपाल:- 22 सितम्बर 2021 (दीपक विश्वकर्मा)- सर्व समाज एकता दल ने मनाई चौथी वर्षगांठ।
सर्व समाज एकता दल ने 4 वर्ष पूर्ण होने पर बर्षगाँठ मनाई, इन 4 वर्षों में सर्व समाज एकता दल पूरे भारत में अपना विस्तार कर चुका है।
सर्व समाज एकता दल निचले स्तर के दबे कुचले लोगों की सहायता के लिए कार्य करता है।
जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सर्व समाज एकता दल के दरवाजे हमेशा खुले रहते है।
संस्था के अध्यक्ष श्याम सिंह कश्यप ने बताया कि हम प्रत्येक प्रदेश में लोगों की सेवा करने के लिए आगे आ रहे हैं, वही साध्वी राजकुमारी रैकवार ने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अनिल केवट द्वारा बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है, और लोगों की मदद की जा रही है।
अनिल केवट के काम बताते हुए साध्वी ने बताया कि भोपाल में हर रविवार को संस्था की ओर से भोजन के रूप में खिचड़ी बाटी जाती है, तथा वृद्ध महिलाओं को कपड़े भी वितरण किए जाते हैं।
इस अवसर पर संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे, इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक श्याम सिंह कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी राजकुमारी रैकवार, संगठन मंत्री जयपाल सिंह कश्यप, मध्य प्रदेश अध्यक्ष अनिल केवट, जय राम मेहरा, सुनील रैकवार, मीडिया प्रभारी जसवंत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं