Breaking News

करोडों की लागत से बना खेल मैदान चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान


रायसेन/देवरी:- 05 अगस्त 2021 (राजेश रघुवंशी)- करोडों की लागत से बना खेल मैदान चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट।
भ्रष्टाचार की जड़े इतनी अधिक गहरी हो चली है कि किसी भी जन हितैषी कार्य मे पारदर्शिता से कार्य होना मुश्किल लगने लगा है।
एक और जहां शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु कई योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन सरकार की जन हितेषी योजनाओं को उनके ही कारिंदे पलीता लगाने में लगे हुए है।
इसकी एक बानगी राय सेन जिले की देवरी तहसील में देखने को मिलती है, जहां लगभग 80 लाख की लागत से बना खेल मैदान पंचायत के हैंडओवर होने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गया है।
खेल मैदान की दयनीय स्थिति से पीड़ित खेल प्रेमी दुखी है, स्थानीय कबड्डी कोच शुभम भाटी कहते है, कि तीन बर्ष बीत जाने के बाद भी खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ, और उससे पहले ही निर्माण दरकने लगा है।
2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खेल मैदान बनने की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके निर्माण का ठेका जिले के सिलवानी के फईम खान को दिया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं किया गया।
निर्माण के पूर्ण होने से पहले ही बाउंड्रीवाल का प्लास्टर उखड़कर गिर गया, बाद में दोवारा प्लास्टर किया गया, निर्माण पूर्ण होने से पहले ही प्लास्टर का गिरना भ्रष्टाचार की परतों को उजागर करता है, वहीं निर्माण से जुड़े आला अधिकारियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
देवरी नगर के बीचों बीच बने इस खेल मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, ऐसे में अधूरे पड़े मैदान से खेल प्रेमी काफी निराश है।
खेल प्रेमी शासन से मांग कर रहे हैं कि अतिशीघ्र निर्माण पूर्ण कर पंचायत के हैंडओवर किया जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चे एवं युवा खेलों का आनंद ले सकें।

कोई टिप्पणी नहीं