Breaking News

गोटेगांव क्षेत्र में बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 49 पॉजिटिव मरीजों की किया होम आइसोलेट


नरसिंहपुर:- 24 अप्रैल 2021 (ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत)- देश मे कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, ऐसे में प्रशासन भी चुस्त दुरुस्त नजर आ रहा है।
विगत दिवस प्रशासन द्वारा नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव अनुभाग अंतर्गत 29 कोरोना पाजीटिव मरीजों की जानकारी प्राप्त हुई।
जानकारी के अनुसार समस्त कोरोना पाजीटिव मरीजों के घर पर बेनर पोस्टर लगाये गए। वहीं वार्डों में जाकर आस पास क्षेत्रों में नगरपालिका द्वारा सेनीटाईज कार्य कराया गया। क्षेत्र में पाए गए 49 पाजीटिव मरीजों को स्वयं के घर पर ही होम आईसोलेट किया गया।
प्रशासन द्वारा होम आईसोलेट किये गये समस्त मरीजों को घर पर रहने की हिदायत दी गई, साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य  विभाग के द्वारा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नेहा मेशराम, कृष्णा बिसने, रवि चौधरी ,नगर पालिका से विकास राजपूत, नरेश शर्मा, धनीराम पटेल, कौशल सोनी, नवीन कटारिया, सूरज पटेल, लल्लू सोनी, विषैले, अमन नोरिया ने लोगों के घर जाकर होम आइसोलेशन किया।

कोई टिप्पणी नहीं