Breaking News

कांग्रेस यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष का धूमा हुआ आगमन, कार्यकर्तओं ने किया भव्य स्वागत


सिवनी/धूमा:- 28 फरवरी2021 (दुर्गेश पांडेय)- सिवनी जिले के उपनगरीय क्षेत्र धूमा में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ आगमन, कार्यकर्ताओ ने शॉल श्रीफल और सूती धागे से बनी माला से किया अभिनंदन।
विगत दिवस लखनादौन तहसील के उपनगर धूमा में, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष, विक्रांत भूरिया का आगमन हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्म जोशी से उनका स्वागत किया।
भूरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही, साथ ही युवाओं से पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में चर्चा की।
मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार हमारे आंदोलनों को दमन करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का दुरुपयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बैकफुट पर है, और डरी हुई है, बीजेपी जनता के असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है, जनता के साथ कपट कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं