Breaking News

गोटेगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण


नरसिंहपुर/गोटेगांव:- 21 जनवरी 2021 (मोहन सिंह राजपूत&आशीष दुबे)- देश नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जन्म जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है, नेता जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्थित स्टेडियम ग्राउंड में स्थापित नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस बर्ष केंद्र सरकार द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जन्म जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, इसी अवसर पर सहयोग क्रीड़ा मंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें देश के नामी गिरामी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि गोटेगांव के स्टेडियम ग्राउंड में विगत 38 बर्षों से सहयोग क्रीड़ा मंडल के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रो कबड्डी टूर्नामेंट का सफलता पूर्वक आयोजन किया जा रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेडियम का नाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर रखा जाएगा, जिसकी शुरुआत आज से हो गयी है।

नेताजी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण के पहले कन्या पूजन किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, प्रहलाद सिंह पटैल, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने कहा, कि आज से 38 बर्ष पूर्व सहयोग क्रीड़ा मंडल का गठन किया गया था, तब से आज तक बिना किसी सरकारी सहायता के प्रो कबड्डी का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है, सहयोग क्रीड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का पल है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने पराक्रम नामक पुस्तिका का भी बिमोचन किया, वहीं सहयोग क्रीड़ा मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को मूमेंटम भेंट किया गया।

इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया गेम मध्यप्रदेश में कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि राजनीति में स्पोर्ट्स मैन स्प्रिट आ जाय तो राजनीति का भला होगा, उन्होंने मध्यप्रदेश में कबड्डी अकादमी खोलने की भी बात कही।

गोटेगांव आगमन पर प्रदेश के मुखिया ने 90 करोड़ 27 लाख 52 हजार रूपये की लागत के 2 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया।

इनमें उन्होंने 10 करोड़ 38 लाख 99 हजार रूपये की लागत से नरसिंहपुर सांकल मार्ग पर शेढ़ नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, और 79 करोड़ 88 लाख 53 हजार रूपये लागत के नरसिंहपुर से गोटेगांव वाया सांकल मार्ग के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

न्यूज़ एक्सप्रेस एटीन के लिए नरसिंहपुर के गोटेगांव से आशीष दुबे के साथ मोहन सिंह राजपूत की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं