Breaking News

कृषि कानून बिल के विरोध में विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन


रायसेन/बरेली:- 15 जनवरी 2021 (डालचंद लोधी)- बाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भार कच्छ कला के द्वारा विगत दिवस नगर बाड़ी में उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की विशेष उपस्थिति में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ ग्रामों से पधारे हुए किसानों के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शन किया, और सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि कृषि कानून बिल को वापस लिया जाए।

यह कानून बिल किसान के विरोधी है, भविष्य में किसान और मंडियां समाप्त हो जाएंगे ऐसे कानून को तुरंत वापस लिया जाय।


किसानों के हिट में एक ऐसा कानून लाया जाय जो किसानों के हित में हो। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह कानून किसानों के लिए डेथ वारंट साबित होगा, आज प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय है, गेहूं किस मूल पर बिक रहा है, धान के रेट क्या है, यह सब केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से किसानों को उचित मूल्य के दाम नहीं मिल रहे, अगर समर्थन मूल्य पर कानून बन जाता है, तो किसानों को उचित दाम मिल जाएगा, अगर यह कानून वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और हम सभी मिलकर आगामी समय में उग्र आंदोलन करने पर भी मजबूर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं