Breaking News

उदयपुरा के नयाखेड़ा में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह उत्सव


रायसेन/उदयपुरा:-23 दिसम्बर 2020 (डालचंद लोधी)-
बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह उत्सव।

रायसेन जिले की जनपद पंचायत उदयपुरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नया खेड़ा में हिंदू उत्सव समिति और सभी ग्राम वासियों के सहयोग से भगवान श्री राम और मां सीता का विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

     भगवान राम की बारात राम जानकी मंदिर प्रांगण से ग्राम नयाखेड़ा के मुख्य मार्गों से होते हुई, पूर्व सरपंच तुलसी राम मुकद्दम के यहां पहुंची, जहां तुलसी राम मुकद्दम द्वारा बारात का स्वागत सत्कार किया गया।

     श्री रामचरित मानस मंडल एवं हिंदू उत्सव समिति ग्राम इकाई नयाखेड़ा द्वारा आयोजित श्री राम विवाह उत्सव में ग्राम वासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के द्वार पर रंगोली बनाई, और बारात का स्वागत किया, तथा भगवान राम लक्ष्मण और सीता माता की पूजन अर्चन की।

बारात ग्राम के मोहल्लों से ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बच्चे वृद्ध महिला और युवा नाचते गाते नजर आए।

     हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष राम सिंह लोधी ने बताया कि विगत वर्षों से हमारे यहां रामचरित मानस मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है, उसी के तहत हमने कार्यक्रम किया।

     लोधी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष माधव लोधी ने कहा कि यह धर्म रूपी त्योहार मनाया गया है, हम युवाओं को एक अच्छा संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों को अच्छा संदेश जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं