Breaking News

पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में दिखे दो शावक, वन विभाग की निगरानी में दोनों शावक


सिवनी/29 दिसम्बर 2020 (दुर्गेश पांडेय)- मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का तमगा हासिल है, और इसमें सबसे बड़ा योगदान पेंच टाइगर रिजर्व का माना जाता है।

मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का तमगा दिलाने में अहम योगदान देने वाले पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर दो शावकों को देखा गया है।

मध्यप्रदेश के लिए यह एक अच्छी खबर है, एक तरफ मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल है, वहीं दूसरी और लगातार बाघों की मौतें भी हो रही हैं जो एक चिंता का विषय बनी हुई है।

लगातार हो रही मौतों के बीच यह ख़बर दिल को सुकून देने वाली है की पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में वन विभाग ने दो शावकों को देखा है।

पार्क प्रबंधन ने दोनों शावकों की निगरानी शुरु कर दी है, दरअसल पेंच टाइगर रिजर्व के पाटदेव क्षेत्र में एक बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है, वन विभाग की माने तो उन्हें गश्त के दौरान यह दोनों शावक नजर आए, दोनों शावकों की उम्र डेढ़ से दो महीने के बीच बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं