Breaking News

मध्यप्रदेश/भिण्ड - शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गृहस्ती का सामान जलकर हुआ खाक


मध्यप्रदेश/भिण्ड - (हसरत अली) - कोतवाली अंतर्गत गुरुवार की रात शार्ट सर्किट के एक मकान में आग लग गई। जिसमें घर मे रखा  सामान जल ने से 2 लाख रुपये का नुकसान आँका जा रहा है। बताया गया है गृह स्वामी उस वक्त घर पर नहीं थे जब आग लगी। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी इंमाम बाड़ा निवासी उमरान हुसैन पुत्र स्वर्गीय कुर्बान हुसैन के घर में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया है कि गृह स्वामी उस वक्त अपने घर पर नहीं थे। जब घर मे आग लगी। आग लगते ही मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आनन फानन में पड़ोसियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फोन लगाने के बाद फायर बिग्रेड एक घंटे तक इन्तज़ार करने के बाद घटनास्थल पर ही नहीं पहुंची। इस बात से मोहल्ले वासियों में खासी नाराजगी है। बहरहाल पुलिस ने फरियादी की फरियाद पर नुक़सान का आवेदन ले लिया है। और मामले को तफ्तीश में ले लिया है।


बहुत मेहनत के बाद गृहस्ती बनायी थी। अब बर्बाद हो गया हूँ

रात शॉर्ट सर्किट में लगी आग से हुए नुकसान का आंसुओं में व्यक्त करते हुए। गृहस्वामी की पत्नी शबनूर ने कहा। बड़ी मुश्किल से गृहस्ती बना पाई थी। वह भी खाक हो गई है। यहां बता दें उमरान हुसैन पेशे से मजदूरी करता है। लोग डाउन के बाद मजबूरी की भी हालत ठीक नहीं है। कभी काम मिलता है कभी नहीं मिलता है। पत्नी सहित दो बच्चों के परिवार का भरण पोषण उसके लिए एक तो पहले से ही मुश्किल था। इसके बाद भी किस्मत का खेल के गृहस्ती पूरी तरह से राख हो गई है। अब उसे शासन से मदद की गुहार है।


आग में नगदी के अलावा जेवरात भी जले-

इमामबाड़ा इलाके में लगी आग में घर के समान के साथ नकदी के अलावा जेवरात भी जलकर राख हो गए हैं। ग्रह स्वामी ने बताया घर के अंदर 35000 रुपये नगद व ₹20000 का महिला का जेवर रखा हुआ था। आग में वह भी जल राख़ हो गया हैं।



कोई टिप्पणी नहीं