Breaking News

रायसेन/सांची - बसपा के सांची उपचुनाव प्रत्याशी की घोषणा


रायसेन - (सत्येन्द्र ) - सांची विधान सभा उपचुनाव 2020  में इंजीनियर पूरन सिंह अहिरवार होंगे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी! 

सांची विधान सभा उप चुनाव 2020 में पूरन सिंह अहिरवार को बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।


पूरन सिंह स्व. कांशीराम के समय से ही उनके मार्गदर्शन मे मिशन को आगे बढ़ाने के लिये तन मन धन से पार्टी को सहयोग करते रहे। 1984 विदिशा लोकसभा चुनाव में वह कांशीराम के आदेश पर चुनाव में उम्मीदवार बने। वर्तमान में प्रदेश प्रभारी पद पर अपनी सेवायें दे रहे हैं। मायावती द्वारा सांची फतह अभियान उपचुनाव 2020 में उन्हे उम्मीदवार बनाया। 


उम्मीदवार बनने जिले व प्रदेश के सभी बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हे शुभकामनायें एवं पार्टी हाइकमान मायावती का आभार व्यक्त किया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं