Breaking News

रविशंकर दुबे हुये जनपद पंचायत से सेवानिवृत्त, नरसिंहपुर विधायक ने दी शुभकामनाएं


 नरसिंहपुर/ 21 सितंबर 2020 (आशीष दुबे)- जनपद पंचायत में बतौर पंचायत समन्वयक 34 बर्ष सेवाएं देने के बाद पद से सेवानिवृत्त हुए रविशंकर दुबे।

जनपद पंचायत‌ कार्यालय नरसिंहपुर में पदस्थ श्री रविशंकर दुबे जो कि पंचायत समन्वयक अधिकारी के पद पर नियुक्त थे, सेवानिवृत्त हो गये।

पूर्व राज्य मंत्री व नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर श्री दुबे को फूल माला पहनाकर व शाल श्रीफल भेंट कर उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।

रविशंकर दुबे ने 1983 में कटनी से अपनी सेवाये प्रारंभ की, उन्होंने बर्ष 2012 मे नरसिंहपुर के सार्इंखेड़ा सहित कई अन्य स्थानो पर अपनी सेवायें दी, और अपने जीवन के अमूल्य 34 बर्ष देश की सेवा में अर्पित कर दिए।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपने उद्बोधन के दौरान श्री दुबे भावुक हो गए।

विदाई समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र दीक्षित, सचिव संघ अध्यक्ष सुरेंद्र पाठक, रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष रंजीत दुबें व समस्त जनपद पंचायत‌ स्टाफ ने श्री दुबे को बधाईयां दीं।

विधायक श्री पटेल ने कहा कि पंचायत समन्वय अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री दुबे जी ने 34 वर्ष जनपद कार्यालय में अपनी सेवा दी है, इनका कार्य सराहनीय रहा है। हम सभी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं