Breaking News

होशंगाबाद - संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद


होशंगाबाद - (शेख़ जावेद) - खबर आ रही है होशंगाबाद से जहां संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड मध्य प्रदेश ने अपनी मांगों के पूरा होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है । जिसके तहत प्रदेश की समस्त मंडियां अनिश्चितकाल तक बंद रहेंगी ।
 संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा मंडी अधिनियम 1972 को बचाने हेतु तथा प्रदेश के किसान बंधु, व्यापारी बंधु, हमाल तिलावती बंधु, मंडी बोर्ड के अधिकारी एवं  कर्मचारियों के द्वारा 3 सितंबर 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है।  जानकारी के अनुसार 3 सितंबर 2020 को सुबह 11:00 बजे मंडी बोर्ड मुख्यालय से वल्लभ भवन तक कोविड-19 के मानकों का पालन करते हुए रैली के रूप में प्रदर्शन किया जाएगा ।
 जिस कारण प्रदेश की समस्त मंडियां मांग पूरी होने तक अनिश्चितकाल के लिए बंद रखी जाएंगी ।
इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से जनमानस को होने वाली असुविधाओं के लिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने खेद व्यक्त किया है

कोई टिप्पणी नहीं