Breaking News

होशंगाबाद - राज्य स्तरीय विवेकानंद नशामुक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक आमंत्रित


होशंगाबाद/19,अगस्त, 2020/-(अजय सिंह राजपूत) - राज्य स्तरीय विवेकानंद नशामुक्ति पुरस्कार वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक आयुक्त सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण भोपाल को प्रस्तुत किये जा सकते हैं। उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वाइकर ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट में भी देखे जा सकते हैं।

                                यह उल्लेखनीय है कि राज्य में नशाबंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियो/ स्वैच्छिक संस्थाओ को उनकी व्यक्तित्व सेवा और योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय विवेकानंद नशामुक्ति पुरस्कार वर्ष 2020-21 हेतु 30 सितम्बर 2020 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन/प्रविष्टियां मान्य नही की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं