Breaking News

होशंगाबाद - कृषि मंत्री कमल पटेल ने बानापुरा में किया मक्का फील्ड का भ्रमण


होशंगाबाद/11,जुलाई, 2020/- (मनमोहन राजपूत)-  किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने आज होशंगाबाद जिले के विकासखंड सिवनीमालवा के बानापुरा में मक्का फसल के खेतो में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने मक्का फसल का जायजा लेते हुए फसल को कीटो के प्रकोप से बचाव हेतु कृषि वैज्ञानिक दलो को खेतो का नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दल खेतो का भ्रमण कर किसानो को समसामयिक सलाह दे। निरीक्षण के दौरान सिवनीमालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, एसडीएम सिवनीमालवा देवकीनंदन सिंह, उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के किसान भाई उपस्थित रहे।

                            मंत्री श्री पटेल ने जिले के बानापुरा, इटारसी, पिपरिया में यूरिया की तीन रैक उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि संचालक भोपाल को दिये। मंत्री श्री पटेल ने किसानो को आश्वस्त किया कि जिले में यूरिया, बीज आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी वे किसी भी प्रकार की चिन्ता न करे। इससे पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल ने सर्किट हाउस होशंगाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों व मीडियाकर्मियो से चर्चा की। इसके उपरांत मंत्री श्री पटेल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कांफ्रेसिंग में शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं