Breaking News

होशंगाबाद /सिवनी मालवा - उप संचालक कृषि एवं कृषि वैज्ञानिको ने किया ग्रीष्म कालीन मूंग फसल का निरीक्षण



होशंगाबाद/05,मई, 2020/-(अजयसिंह राजपूत) -  उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह एवं कृषि वैज्ञानिको ने सिवनीमालवा के ग्राम म्यूऊगांव, गोलगांव, चापडा ग्रहण, झकलाय, बनाडा आदि ग्रामो में ग्रीष्म कालीन मूंग फसल का निरीक्षण किया।

                           निरीक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार, सहायक संचालक कृषि योगेन्द्र बेडा, राजीव यादव सहित किसान आदि उपस्थित रहें। उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह ने बताया है कि इस वर्ष जिले में लगभग 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर में ग्रीष्म कालीन मूंग की फसल लगी है एवं फसल की स्थिति अच्छी है।

कोई टिप्पणी नहीं