Breaking News

होशंगाबाद - मनरेगा अंतर्गत जरूरतमंद मजदूरो को मिला रोजगार



होशंगाबाद/30,मई, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)-  मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में आज दिनांक तक जिले में 1531 कार्यो के माध्यम से 17501 जरूरतमंद जाबकार्ड धारी मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिले में ज्यादा से ज्यादा जाबकार्डधारी मजदूरो को रोजगार मिले इसके सतत प्रयास किये जा रहे हैं।

                      परियोजना अधिकारी मनरेगा अरूण कुशराम ने बताया कि जिले में 421 ग्राम पंचायतो में से 420 ग्राम पंचायतो में कार्य प्रारंभ है जिसमें 774 हितग्राही एवं मूलक 757 सामुदायिक मूलक कार्यो के माध्यम से मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में अभी तक 1 लाख 44 हजार 541 मानव दिवस सृजित किये जा चुके हैं।

                    सामुदायिक मूलक कार्यो में 8501 मजदूरो एवं हितग्राही मूलक कामो में 9 हजार मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिजीकल डिस्टेसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जा रहा है साथ ही काम करने वाले सभी मजदूरो को फेसमास्क भी उपलब्ध कराया गया है। कार्य स्थल पर साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था भी की गई है।

                  मनरेगा अंतर्गत श्रमिको हेतु ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 30604 मास्क जनपदो को उपलब्ध कराये गये हैं। श्री कुशराम ने जानकारी देते हुए बताया कि 430 जल संरक्षण व संवर्धन से संबंधित कार्य भी प्रारंभ किये गये हैं। वर्तमान में हितग्राही मूलक कामो में प्रधानमंत्री आवास, खेत तालाब, नाडेफ, शौचालय, केटलशेड, कपिलधारा कूप, नंदन फलोद्यान, तालाब निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, खेल मैदान, सीसीरोड इत्यादि कार्यो के माध्यम से जरूरतमंदो मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं