Breaking News

होशंगाबाद - प्रवासी श्रमिको की सुविधाओं हेतु प्रशासन द्वारा किये गये बेहतर प्रबंध


होशंगाबाद/15,मई, 2020/-(अजयसिंह राजपूत)-  राज्य शासन के निर्देशानुसार अन्य राज्यो एवं जिलो से लोट रहे प्रवासी श्रमिको की सुविधाओं हेतु जिला प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंध किये गये हैं। कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशानुसार समुचे जिले में श्रमिको को जिले की सीमाओं तक पहुँचाने एवं उनके नि:शुल्क भोजन, विश्राम सहित अन्य सुविधाओं हेतु विभिन्न स्थानो पर शिविर स्थापित किये गये हैं। इसी अनुक्रम में तहसील होशंगाबाद में बाबई रोड स्थित वरदान गार्डन में श्रमिको की सुविधाओं हेतु पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शिविर में श्रमिको को नि:शुल्क भोजन, विश्राम एवं अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्थाएं की गई है।

                               शिविर में श्रमिको का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है साथ ही ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत ओआरएस घोल एवं दवाओ आदि का वितरण किया जा रहा है। शिविर में इच्छुक संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा भी श्रमिको के लिए नई चप्पले, स्वल्पाहार एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। श्रमिको को प्रशासन द्वारा जिले की सीमाओ तक नि:शुल्क बस के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है।

                             

                                   शिविर प्रभारी तहसीलदार होशंगाबाद श्री आलोक पारे ने बताया कि शिविर में मुख्यत: छत्तीसगढ़, छिंदवाड़ा, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, सतना इत्यादि जिले के 318 लोगो को जिले की सीमाओं तक पहुँचाया गया है। श्रमिक सानू एवं मनजीत पवार ने बताया कि प्रशासन द्वारा उनकी सुविधाओं हेतु भोजन, विश्राम एवं अन्य व्यवस्थाओं के बेहतर इंतजाम किये गये हैं साथ ही उन्हें अपने गंतव्य तक पहुँचाने के लिए विशेष बस की व्यवस्था की गई है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार प्रकट किया।

                           

                              उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर अन्य राज्यो एवं जिलो में फसे प्रवासी श्रमिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से प्रदेश वापस लोट रहे हैं। जिसके अंतर्गत अन्य राज्यो से लोट रहे श्रमिको के लिए डी बोर्डिंग इटारसी स्टेशन रखा गया है।  श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम 14 मई तक की स्थिति में कुल 3152 प्रवासी श्रमिक इटारसी स्टेशन पहुँचे है जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा उनके भोजन, नाश्ता एवं अन्य  सभी सुविधाओं का विशेष प्रबंध करते हुए उन्हें उनके गृह जिले विशेष बस से भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं