Breaking News

नारी प्रगति मंच नरसिंहपुर ने 500 मास्क तैयार कर कलेक्टर को सौपें

नरसिंहपुर/ 31 मई 2020 (आशीष दुबे)- कोरोना वायरस कोविड- 19 की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं और नागरिकों द्वारा भी जिला प्रशासन को सहयोग दिया जा रहा है। विभिन्न संगठन एवं संस्थायें नि:शुल्क फुड पैकेट वितरण करा रही हैं। जिले के नागरिक वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दान राशि भी दे रहे हैं।
इसी क्रम में कलेक्टर दीपक सक्सेना को नरसिंहपुर के आनंद नगर में रहने वाली नारी प्रगति मंच की अध्यक्ष श्रीमती रईसा काजी ने स्वेच्छा से 500 मास्क तैयार कर सौंपे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह व डिप्टी कलेक्टर जीसी डेहरिया मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं