Breaking News

जबलपुर - फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव पुलिस जवानों से मिले ,हौसला बढा़या

जबलपुर- समाचार संकलन - आशीष दुबे - कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जबलपुर के पुलिस जवान लगातार मेहनत कर रहे हैं। खास बात ये है कि जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह सुबह 7 बजे से रात 1 बजे तक शहर की सड़कों पर घूम घूमकर अपने जवानों का हौसला अफजाई करते है।

                     इसी तारतम्य में पुलिस जवानों से मिलने आए आशुतोष राणा और राजपाल यादव, हौंसला बढ़ाया.

                            जबलपुर के हॉटस्पॉट इलाका सराफा बाजार में 21 मार्च से पुलिसकर्मी लॉक डाउन के चलते लगातार ड्यूटी कर रहे है ऐसे मे इन पुलिसकर्मियों के हौसला अफजाई करने के लिए फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा और राजपाल यादव पहुँचे और पुलिसकर्मियों को पेय पदार्थ देकर उनके कामो की सरहाना की।

                           इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आशुतोष राणा ने कहा कि आज की वैश्विक बीमारी में जो हालात बने है वो किसी से छिपे नही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमको यम नियम और संयम का पालन करने को है ऐसे में अब वो घड़ी आ गई है जब हम नियम और संयम का पालन करेंगे तो इससे हम बहुत जल्दी ही निदान पा लेंगे।

                         फ़िल्म अभिनेता ने राणा ने देश के सभी लोगो से निवेदन किया है अपने आत्मीय जनों के साथ नियम का पालन संयम पूर्वक करें और हमे विश्वास है कि इससे कोरोना बीमारी से हम जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज समय है शारीरिक दूरी हम बनाए रखे पर आत्मीय नजदीकियां बनी रहे।

                       उन्होने मध्यप्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि आज जब सब लोग कोरोना वायरस बीमारी से ख़ौफ़ खाकर अपने अपने घरों में है वही ये पुलिसकर्मी बाहर घूम कर अपने फर्ज को निभा रहे है। इधर जबलपुर एसपी अमित सिंह ने कोरोना हॉटस्पॉट एरिया में आकर जबलपुर के पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाने पर जबलपुर आए दोनो फ़िल्म अभिनेताओं का धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं