Breaking News

भोपाल - मंत्रियों में विभागों का बंटवारा ,नरोत्तम को मिली गृह एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी



भोपाल -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल  का गठन करने के बाद अब विभागों  का बंटवारा कर दिया है। कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा को गृह और स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वही कमल पटेल को कृषि, गोविन्द सिंह राजपूत को खाद्य नागरिक आपूर्ति, मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण और तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

                   शिवराज इस संबंध में राज्यपाल लालजी टंडन के पास लिस्ट लेकर पहुंचे थे, जहां राज्यपाल से चर्चा के बाद उन्होंने सभी पांचों मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी।

                   खास बात ये है कि शिवराज सरकार में शामिल होने के बाद सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। पहले कमलनाथ सरकार में तुलसी सिलावट स्वास्थ्य मंत्री और गोविंद राजपूत परिवहन मंत्री थे, लेकिन अब सिलावट को जल संसाधन का और राजपूत को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।इसमें सबसे अहम भूमिका निभाने वाले नरोत्तम मिश्रा को दो बडे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।माना जा रहा है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

                   इसके पहले मंत्रियों को संभागों की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसमें कैबिनेट मंत्री नरोत्तम को भोपाल-उज्जैन संभाग, तुलसी सिलावट को इन्दौर-सागर, गोविन्द राजपूत को चंबल-ग्वालियर ,मीना सिंह को रीवा-शहडोल और कमल पटेल को होशंगाबाद-नर्मदा पुरम संभाग का जिम्मा सौंपा गया था।

                   बता दे कि मंगलवार सुबह राजभवन में पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह मंत्री बने। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट से तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 

कोई टिप्पणी नहीं