Breaking News

होशंगाबाद - म प्र गौ सेवक संघ के प्रशिक्षित गौ सेवको ने की मुख्यमंत्री कोविड-19 कल्याण योजना में शामिल करने की मांग



होशंगाबाद -  म प्र गौ सेवक संघ के प्रशिक्षित गौ सेवको ने मुख्यमंत्री कोविड-19 कल्याण योजना में शामिल करने की मांग की है. यह वो प्रशिक्षित गौ सेवक हैं जो पशुपालन विभाग से प्रशिक्षित गौ सेवक कहलाते हैं और जो गौ माता के उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, पशु पोषण, एवं खेत में लगीं आग से जो गौ माता जल जाती हैं उनका उपचार करने में एक्सपर्ट है.

                    कोरोना संकट की इस घड़ी में भी विभाग से प्रशिक्षित गौ सेवक सड़क पर घूम रहे पशुओं एवं किसानों के घर जाकर जरूरी सेवाएं निःशुल्क दे रहे हैं ।

                 

                         गौ सेवक पिछले कई वर्षों से गांव में रहकर पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं कोरोना महामारी के फैलते संकट में भी प्रशिक्षित अन्य कर्मियों की तरह कोरोना वालेंटियर की तरह सेवा दें रहें हैं।

                  संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह राजपूत होशंगाबाद ने सरकार से निवेदन किया है की प्रशिक्षित गौ सेवको को भी मुख्यमंत्री कोडिव-19 कल्याण योजना में शामिल किया जाये जिससे की गौ सेवको और उनके परिवार को इस योजना का लाभ मिल सके और प्रशिक्षित गौ सेवको की पशुपालन विभाग के माध्यम से सेवाएं ली जाए जिससे की गौ माता को समय पर उपचार मिल सकें।

                 


                      कोरोना महामारी काल में भी गौ सेवक संघ के अध्यक्ष गंभीर सिंह राजपूत, उमाशंकर चौधरी, जावेद हुसैन,अषिशेक ठाकुर, शंकरलाल रघुवंशी,हमीद खां, भागीरथ गौर, कैलाश चौरे, भवानी ठाकुर, आदि सभी सक्रिय गौ सेवक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

द्वारा प्रकाशनार्थ - गम्भीर सिंह राजपूत
अध्यक्ष म प्र गौ सेवक संघ होशंगाबाद

कोई टिप्पणी नहीं