Breaking News

रायसेन/सुल्तानपुर - जिले में गेंहू उपार्जन का कार्य शुरू किया गया


सुल्तानपुर - (गिरजेश साहू) - रायसेन जिले के शाखा सुल्तानपुर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा संस्थाओं में शासन द्वारा गेहूं उपार्जन कार्य 15 /4/ 2020 से प्रारंभ होना तय था समयानुसार शाखा सुल्तानपुर कि समिति चंपानेर द्वारा उपार्जन केंद्र सेमरी कला में गेंहू उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया.

                          जिसमें संस्था प्रशासक अनिमा मिंज तहसीलदार अत्ताउल्लाह खान की मौजूदगी में  किसानों एवं किसानों एवं कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस का निर्देश देते हुए कार्य प्रारंभ कराया गया.


                                       शासन के निर्देश अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य  किया जा रहा है जिसमे रायसेन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायसेन की शाखा सुल्तानपुर में चंपानेर समिति द्वारा और सेमरी कला में उपार्जन कार्य दिनांक 15 /04/2020 से प्रारंभ किया गया.

                                      जहाँ केंद्र पर उपस्थित सभी लोगों को सेनेटाइज किया गया और मास्क वितरित कर तुलाई कार्य किया गया.

                                   


                                      केंद्र पर संस्था के सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ सुल्तानपुर तहसीलदार अतहुल्लाह खान, प्रशासक आनीमा मिंज, प्रबधक जितेंद्र विश्वकर्मा, केंद्र प्रभारी पवन शर्मा की उपस्थिति में  उपार्जन कार्य प्रारम्भ किया गया. अधिकारीयों ने किसानों से अपील की है कि उनके मोबाइल पैर मैसेज आने के बाद ही तुलाई के लिए आये और अपने साथ ज्यादा लोगों को न लायें,

                                     सभी किसानों को और कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की हिदायत भी दी गई और सभी को मास्क लगाने और एक दुसरे से दूरी बनाये रखने को कहा गया. 

कोई टिप्पणी नहीं