Breaking News

नरसिंहपुर- नगर पालिका परिषद में हुआ आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

नरसिंहपुर- 23 जनवरी 2020 (आशीष दुबे)- नगरपालिका परिषद नरसिंहपुर द्वारा बुधवार को आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नगरपालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ कार्यालय प्रागंण नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में किया गया।
उत्सव के दौरान पंरमपरागत खेलों के अंतर्गत म्यूजिकल कुर्सी दौड़ महिला वर्ग, म्यूजिकल कुर्सी दौड़ पुरूष वर्ग, नीबू चम्मच दौड़ महिला वर्ग, नीबू चम्मच दौड़ पुरूष वर्ग, लंगडी बैल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रतियोगियों के भाग लेने के साथ- साथ आम नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शासन की मंशा के अनुरूप भरपूर आनंद लिया।
पूर्ण हर्षोल्लास के परिवेश में आयोजित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सहायक यंत्री सुरेश कुमार डेहरिया, आरके नामदेव स्वास्थ्य अधिकारी, पुरूषोत्तम वाडबुदे उपयंत्री विद्युत, अवधलाल पटैल लेखापाल, राजेश पटैल राजस्व निरीक्षक, सुनील साहू, डीपी साहू, धनंजय सिंघई सिटी मिशन मैनेजर, प्रदीप नगाइच, साकेत बिहारी नगरिया, अरविंद नामदेव, श्रीमति माधवी सांडे, श्रीमति योगिता मेहरा, श्रीमति राधा गोहर, श्रीमति सरिता गुप्ता सहित नगरपालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

कोई टिप्पणी नहीं